जीवन की पाठशाला में
इंसान
सदा ही बच्चा होता है
हर
दस कदम पर
सीख
नया कोई रखा होता है
चोट
कभी जो लग जाए
घबरा
के पीछे मत हटना
समय
के ताखे में
हर
घाव का मलहम रखा होता है
सच
की राहें कठिन है लेकिन
याद
रखना ये बात
कठिन
सफर का मुकाम
हमेशा
अच्छा होता है
जीत
तुम्हारे घर दस्तक देकर माँगेगा ठौर
कोशिश
करने वालो का जीतना पक्का होता है
गिरकर
उठना ..उठकर चलना
जीवन
इसी को कहते हैं
कर्म
पर अपने खरा रहें ..बिन रुके निरंतर चलता रहें
वही
जीवन का सच्चा अधिवक्ता होता है
कुछ
मनचाहा न मिले तो होना नहीं उदास ...
जो भी जीवन में होता है सब अच्छा होता है !!
_______________________
© परी ऍम. 'श्लोक' 












