सुनो
ना
ज्यादा नहीं....
ज्यादा नहीं....
इतना
तो एहसान किया करो
कभी
इन तंग गलियो से निकल
मेरी
गुलिस्तां का रुख किया करो
कुछ
गुल महक रहे हैं अब तलक तुम्हारे नाम से
मगर
जो सूखने लगे हैं उन्हें
छूकर जगा दिया करो
कभी
मेरे लव्ज़ों के आईने से झाँक
मेरे
हालातो का जायज़ा ले जाया करो
जो
लिखे हैं नज़्म याद में तेरी
दो
टूक उसे पढ़ जाया करो
बेशक
की तारीफ में न तो न सही
मुझे
तुम बुरा ही कह जाया करो
मुझे
अच्छा लगेगा....
ये
जानकार
कि
मैं जो कहती हूँ
उसे
दिल थाम कर पढ़ते हो तुम
दूर
कितना भी हो
मुझपे
आज भी मरते हो तुम
मेरी
तलाश तुम्हे मेरे जाने के बाद भी है
मेरी
यादो से तेरा जहान आबाद भी है
तेरी
उंगलियाँ ज़ज़्बातो को जब मेरे छुयेंगी
तेरी
आहें मेरे कानो में आकर जो कुछ कहेंगी
मैं
अगले ही पल उससे मिला एहसास लिखूँगी
इन
पन्नो पर फिर दिल की तमाम बात लिखूँगी
मुझे
अच्छा लगेगा
ये
सिलसिला आग़ाज़ से अंजाम का
ये
सफर दर्द से सकून का ....
तेरा
आना ..और फिर यूँ ही आते रहना ..
तेरा
आना और फिर एक दिन रुक जाना
तेरा
आना और फिर कभी न जाना
हाँ
...मुझे अच्छा लगेगा !!
___________________
© परी ऍम. 'श्लोक'
















