मैं
जब भी
दुनियाँ
के अजब दस्तूर को
अंजाम
देते हुए
कहीं दूर किसी
कहीं दूर किसी
अज़नबी
जज़ीरे को अपना समझ
वहाँ
कि ऊँचाइओ पर बैठ
किसी
की आँखों से
हसीन
मंज़र को देखने की सोचती हूँ
तब
बाबा की विवश पनीली आँखें
मेरे
सामने घूमने लगती हैं
कम
उम्र में चढ़ता बुढ़ापा
चिन्ताओ
की अनगिनत झुर्रियाँ
जिसके
माथे की हर लकीर कहती है
कि
वो इक बेटी के पिता है
बेशक
उन्हें व्यथित करे या न करे
किन्तु
अफ़सोस का बीज
मेरे
भीतर अवश्य डाल जाती हैं
कि
मैं इक बेटी हूँ
और
फिर मेरी हर आरज़ू
गहरे
संताप में परिवर्तित हो जाती हैं
लोग
तो कहते हैं
बेटियाँ..
पराया धन होती है
अपने
भाग्य का लाती है
और
ले जाती हैं
समाज
का यह रवैया
कितना
पराया कर देता है हमें
क्या
है भाग्य का लेखा ?
कौन
सा देश ?
कैसे
लोगो से है वास्ता ?
वहाँ
कोई अपना समझें या
समझौते
का गढ़ बन जाऊँगी मैं
ये
उथल-पुथल तो
मेरे
मन में चल ही रही थी
कि
अचानक
माँ
के गालो से ढुलकता हुआ आँसू
मेरे
गालो पर गिर जाता है
और
वेदना से भीग जाती हूँ मैं
सच
.....
इससे
पहले तो कभी नहीं
आज
पहली बार बहुत बुरा लगा
अपनी
बेटी बनकर जन्म लेने पर
मेरा
गुमान कहीं कन्नी काट गया
सोचती
हूँ कि
काश
! अपने माता-पिता की
सेवा
का सौभाग्य प्राप्त कर पाती
काश
! मैं उनके
बुढ़ापे का सहारा होती
काश
! कि मैं इक बेटा होती !!!!
©
परी ऍम. 'श्लोक'

















