Thursday, September 25, 2014

'भूख' रोटी की ....

कल पापा शाम को जब घर आये तो उन्होंने बताया की उनकी फैक्ट्री में एक नौ साल का बच्चा नौकरी माँगने आया था ... जैसा की कानून के मुताबिक नाबालिक बच्चो से काम करवाना अपराध है तो पापा ने उसे नौकरी पर रखने से इंकार कर दिया और बोला बेटा आप अभी बच्चे हो हम आपको नौकरी पर नहीं रख सकते आपकी उम्र तो खेलने कूदने की है ...कैसे जान सकते थे मेरे पापा भी उस बच्चे की पीड़ा जब तक वो कह न देता कुछ .... पापा ने भी सलाह दे दी क्यूंकि सलाह देने में कोई पैसा नही लगता ....लेकिन बच्चा तो अड़ा था एक ही बात बोल रहा था ' नहीं मुझे कुछ काम दे दीजिये बेशक आप झाड़ू लगवाएं मैं वो भी करूँगा' ....कोई भी काम मिले सब कर लूंगा पर मुझे नौकरी दे दीजिये.... पापा ने बताया की उन्होंने उसे बहुत समझाया पर लड़का नहीं माना फिर पापा ने थोड़ा सकती दिखाते हुए उसे डांटा और गार्ड को कहकर उसे बाहर करवा दिया... पर गार्ड ने पापा को वापिस आकर बताया की बच्चा बहुत रो रहा था बोल रहा था मेरे पैर पकड़ के मुझे काम दे दो बाउ जी... मुझे बहुत भूख लगी है तो मैंने उसे खाने के लिए तीस रुपये दे दिए.. पापा ने जेब में हाथ डाला और भावुक मन से उसे तीस रुपये वापिस दे दिए जो उस गार्ड ने लड़के को दिए थे ! मैंने जब यह घटना सुनी तो मुझे यकीनन बहुत तकलीफ हुई ...  उस वक़्त लिखी मैंने यह रचना भूख जो उस बच्चे को थी ..... 
 
 














भूख सबको लगती है
फिर चाहे वो जानवर हो या इंसान
अमीर हो या फिर गरीब
छोटा बच्चा हो या बड़ा
पर इस भूख से उठी लपटों को
कुछ थपथपा कर तसल्ली देते हैं
और सोचते हैं
कैसे इस भूख को मिटाने की
व्यवस्था की जाए
बेशक चलाना पड़े रिक्शा
माँजना पड़े बर्तन ,,धोना पड़े कपडा
साफ़ करना पड़े शौचालय
कुछ लोग उसे मिटा लेते हैं
मात्र दाल-रोटी खाकर ....
कुछ उस भूख के आगे
छप्पन भोग परोस देते हैं
और भूख को संतुष्ट कर देते हैं
कुछ आधी रोटी सूंघ कर सोचते हैं
इसे थोड़ा बाद में खाऊँगा
और
कुछ को तो रोटी देखे हुए
बीत जातें हैं दिन और
एकबार फिर वो निराश हो
खाली पेट ही नींद को
गले लगाकर सो जातें हैं
हालांकि नींद नहीं आती
क्यूंकि
यह भी उसी के यहाँ जाती है
जिसके पास सकून हो
और जहाँ आंत धधक  रही हो
जिंदगी धुंआ छोड़ रही हो
आशाओ ने दर्शन दुर्लभ कर दिए हो
ज़मीन पर कांटो की शैय्या बिछी हो
ऊपर से व्यवस्थाओ के
मच्छर डंक मार रहे हो
उनके लिए नींद का मतलब सिर्फ
आँखों को बंद कर लेना होता है 
क्या कोई समझता है ऐसी कोई भाषा
जो कहे भूखे रहो
मगर नियम का पालन करो
कानून हाथ खड़े कर कहता है
सुविधाएं तुम तक पहुँची या नहीं मालूम नहीं
मुज़रिमो तक कानून का हाथ पहुँचा या नही
पर मज़लूमो कि गर्दन तक हम जल्दी पहुँच जाते है
हा हा हा .....
जब उलंघन कर रहा हो
भूख सीमाओ का
फिर ऐसे में किस नियम कि बात करते हो
भूखे पेट नहीं समझ आता कानून 
और फिर माँग ही क्या है रोटी न
वो भी ज्यादा नहीं बस दो वक़्त कि
उर्फ़
कोई कम उम्र का गरीब बच्चा
सूखी आंत लेकर नौकरी खंगालता है
तो मात्र सलाह की जड़ी बूटियों दे दी जाती है
सात्वना उसकी झोली में डाल दिया जाता है
जैसे कोई आशीर्वाद दिया जा रहा हो
मुर्दे को लम्बी आयु का
फिर खाली का खाली रह जाता है पेट
आलम ये है कि अब भीख भी माँगो
तो लात मिलती है

फिर पास बचता है चारा
या तो छीन लूँ या चुरा लूँ
पर कैसे भी
अब बर्दाश्त से बाहर है भूख मिटा लूँ

या
फिर तड़प तड़प के
किसी फूटपाथ पर दम तोड़ दूँ 
साबित कर दो मुझे
लावारिस मेरी भूख की तरह ही
लावारिस है मेरी लाश भी !!!

________
©परी ऍम 'श्लोक'

Wednesday, September 24, 2014

छिपा कर दर्द अपना अक्सर मुस्कुराती रही



 
छिपा कर दर्द अपना अक्सर मुस्कुराती रही
चेहेरे पर पड़ी हुई "माँ" की झुर्रियां बताती हैं
 
वो रात भर कहरती है मैं चादर तान के सोती हूँ
मुझे गर छींक भी आये तो "माँ" सिहर जाती है
 
मेरी माँ ने इक्का-दुक्का भी नहीं पढ़ाई कि
मगर आँखे किताबो सा जाने कैसे पढ़ जाती है
 
धूप जब भी मुझे जलाने कि ज़ुर्रत करता है
'माँ' दौड़ कर मुझको आँचल में छिपाती है
 
"माँ" मेरी यकीकन खुदा का कोई फरिश्ता हैं
मैं मुँह भी न खोलूँ वो मंशा कि जान जाती है
 
जैसे जुड़ी हुई है मेरी आत्मा... मेरी "माँ" से
मीलो दूर से भी उफ्फ करूँ तो "माँ" को आवाज़ आती है
 
ज़माना बेतुकी सी बात को मसला बनाती है
"माँ" कितनी भी गलती करूँ पर्दा डाल आती है
 
______________
 
© परी ऍम 'श्लोक'
 

Tuesday, September 23, 2014

"कागज़ कि कश्तियाँ आँगन में पानी"


कागज़ कि कश्तियाँ आँगन में पानी
लौटा दे न वक़्त वो बेपरवाह जिंदगानी

चिड़ियों कि चहक महक वादियों कि
लौटा दे सकून का वही दाना-पानी

वो बस्ते का बोझ बेहतर था इससे
तजुर्बों ने चुराया हर किस्सा-कहानी

लाल जोड़े का भी अलग रहा तमाशा
छीन ले जाती है आज़ादी कि निशानी

बड़े होकर मिला क्या सपनो का चूरा
मन में छिपा ली थी जीतनी भी ग्लानि

निकाल बाहर कर समझ के भंवर से
मुझपे करदे नादानी कि वही बूँदा-बांदी

टूट जाए खिलौने तो 'बाबा; दूसरा ला दे
'माँ' सीने से लगा कहे न रो बिटिया रानी

मुमकिन है तो दे जा वो मौसम रूमानी
'श्लोक' पर कर जा तू इतनी सी मेहरबानी

______© परी ऍम 'श्लोक'

Monday, September 22, 2014

"हर मुल्क 'हिन्दुस्तान' नहीं होता"


 
कोई मज़हब कोई धर्म बड़ा नहीं होता
इंसान की खाल में इंसान जहाँ नहीं होता
 
कितना भी बढ़ा लिया जाए कद अपना 'श्लोक' 
याद रखना बच्चा कभी भी माँ से बड़ा नहीं होता
 
अपनी मुल्क से गद्दारी करने वाला दोस्तों
सच्चा हिन्दू और पाक मुसलमान नहीं होता
 
अपनी माँ का सौदा जो करते हैं पैसे पर
दलाल होता है नहीं वो... बेटा नहीं होता
 
जो भीड़ में घुसकर चुपके से वार करते हैं
कायर होता है वो मर्द का बच्चा नहीं होता
 
कहते हैं कुछ..... करते हैं कुछ.... वो मुल्क और है
जुबां पर कायम रहे हर मुल्क 'हिन्दुस्तान' नहीं होता

_______© परी ऍम. 'श्लोक'

"साँस अपनी थी धड़कन परायी रही"


जिंदगी की यही बस कमाई रही
साँस अपनी थी धड़कन परायी रही

उनके पास थी दुनियाँ की सभी शोहरतें
मगर इनके बीच कहीं मैं गवाई रही

गैरो से मिलता रहा दिलासा मुझे
अफ़सोस अपनों से 'श्लोक' ठुकराई रही

शिकवा भी तब हमें जायज़ न लगा
देखा जब अंधेरो में गुम परछाई रही

खुदा ने भी अक्सर नज़रअंदाज़ किया
जाने क्या मेरी ख्वाइश में बुराई रही ?

मुकद्दर का अपना अज़ब खेल था
पास महफ़िल थी दिल में तन्हाई रही

अश्क ही अश्क मिले तेरी शोहबत में
हर बूँद से मचती बेहिसाब तबाही रही

जान कब तक रखते हथेली पर हम
बड़ी महँगी मुझे तेरी रुस्वाई रही
 
उसने कहा था कलम के असर को समेट
ज़मी से आसमान तक मगर मैं छायी रही

______ © परी ऍम 'श्लोक'
 

Friday, September 19, 2014

"अशआरों से मुकम्मल ग़ज़ल बन गयी"



लव्ज़ जुड़ते गए अल्फ़ाज़ बनते गए
अशआरों से मुकम्मल ग़ज़ल बन गयी
चाँद तारा लिखा फूल पंखुड़ियाँ लिखी
लो मेरे महबूब कि शकल बन गयी
काली घटायें लिखी नीला समंदर लिखा
उस हसीना कि कातिल नज़र बन गयी
बदलो का गर्जना हवाओ का सरसराना
उर्फ़ तौबा ये तो उनकी धड़कन बन गयी
बूँद फिसली ही थी ख्यालो के पात से
उनकी रेशम सी पतली कमर बन गयी
मैंने छींटे दो चार रंगो के मारे
उनकी सतरंगी चुनर बन गयी
हर्फ़ पर चन्दन लिखा इत्र कि बात कि
फिर क़यामत सी मेरी सनम बन गयी
उनको देखा ही था कि होश गुम हुए
लब से निकली तारीफ नज़म बन गयी
'श्लोक' दीवाना हुआ फिर रहा है दर-बदर
कुछ ऐसी शहर भर में खबर बन गयी

______© परी ऍम. "श्लोक"


Wednesday, September 17, 2014

"मधुमास भी अब पतझड़ लगता है"

मधुमास भी अब पतझड़ लगता है
मीठी आवाजो से डर लगता है

 तन्हाई ने अपना तलबगार बना लिया
अब जंगल ये सारा शहर लगता है

जब से सूखी है आँगन कि बेल
घर मुझको पुराना खण्डर लगता है

चढ़ी सर पर और अब तक न उतरी
मुझको तो ये तेरा असर लगता हैं

किससे कहती कि वो लहर थाम ले
हर इंसान दर्द का समंदर लगता है

प्यार कि भाषा कोई समझता नहीं
ये ज़माना मुझे तो अनपढ़ लगता हैं

वो आँखो कि बात समझता कैसे ?
हाल-ए- हलचल से मेरी बेखबर लगता है

कैद हूँ तिलिस्मी किसी पिंजरे में
कटा हुआ दिल परिंदे का पर लगता हैं

जो कह नहीं पाता साफ़-साफ़ कोई बात
उसकी बातो में ही अगर-मगर लगता है

इंसान बड़ी ही पेचीदा चीज़ है यारो
किसी को समझने में पूरा जनम लगता है

मंज़िल खो जाती है जब किसी मोड़ पर
फिर मुश्किल बड़ा ये सफर लगता हैं

बिन कहे ही सब ऐसे समझ जाना
'श्लोक' तेरा गज़ब ये हुनर लगता है

_________ ©परी ऍम 'श्लोक'

Tuesday, September 16, 2014

मत भूलो .... हिन्दी हैं हम

हिन्दी कि छिपन-छिपायी है
अंग्रेजी की पकड़न-पकड़ाई है
मिले उसी को नौकरी
जिसने अंग्रेजी में कथा सुनाई है

थैंक्यू जुबान पर है रटा हुआ..
धन्यवाद शब्द है घटा हुआ
हर कोई हिन्दी भाषा-भाषी से
लगता है बहुत कटा हुआ

मुझको है अगर ज्ञान बड़ा
तो भी है सब बेकार पड़ा
अंग्रेजी अगर मैं न बोलूं
सुन लेता हूँ की अनपढ़ भाई हैं

जब मैं अंग्रेजी बोला तो
दादी-मम्मी दोनों मुस्कुराई है
पापा बोले लगता है कि
बेटा कर रहा अच्छी पढ़ाई है

मैं भी भूला और तू भी भूला
कि हम सब भारतवासी हैं
पश्चिमी सभ्यता कि चमक से
यूँ आँखे सब कि चौंधियाई हैं

उन्हें याद नहीं अनमोल है कितनी
हिन्दी अपनी माता है
उठा कर देखो पढ़ो इतिहास
हिन्दी कि गाता गौरवगाथा है

भला ऐसा कोई बेटा क्या
माता को झुठलाता है
हिन्दी से तोड़कर नाता
अंग्रेजी को बुआ बनाता है

चलो उठो और सपूत बनो
भारतवासी साबूत बनो

हिन्दी कि शब्दावली है व्यापक
हिन्दी का विस्तार करो
हिन्दी गाओ ..हिन्दी बोलो ...
हिन्दी बनकर अभिमान करो

हिन्दी हैं हम ..हिन्दी हैं हम ...
हिन्दी का सम्मान करो
हिन्दी लिखो ...हिन्दी पढ़ो ...
हिन्दी का गुणगान करो......................

______परी ऍम 'श्लोक'

Monday, September 15, 2014

ऐतिहायत बरतना कोई क्लिक जब भी करना .....




इस तरह आँख बंद करके किसी पर यकीन करना
बड़ा खतरनाक है किसी अजनबी से दोस्ती करना
 
माँ रोज़ समझाती है मैं हूँ कि भूल ही जाती हूँ
अच्छा नहीं बिना सच जाने किसी कि पैरवी करना
 
लोग तो किसी भी बात का अफ़साना बना देते हैं
ज़रा सोच समझ के किसी से बतकही करना
 
अब तो बच्चा-बच्चा इंटरनेट पर इश्क़ फ़रमाता है
जान भी ले सकता हैं किसी से दिललगी करना
 
काका नौजवान बन जाते हैं लड़का लड़की बन जाती है
फेसबुक पर चैटिंग करने से पहले खोजबीन करना
 
दर्जनो शादी करके भी मिया कुंवारे दिखलाते हैं
जीवनसाथी चुनने से पहले अच्छे से तसल्ली करना
 
कम्युनिटी कि आड़ में सैक्स रैकेट भी चलाते हैं
इन से जुड़ना हो सकता है जीते जी ही ख़ुदकुशी करना
 
वेब संसार के अपराधो को भी ध्यान में रखना
ऐतिहायत बरतना कोई क्लिक जब भी करना
 
________परी ऍम 'श्लोक'

Saturday, September 13, 2014

जो बचा है उसे बचा रहने देते हैं ....


जो बचा है उसे बचा रहने देते हैं
कहीं न कहीं तो वफ़ा रहने देते हैं

मैं तुझे न भूलूँ ..तुझे मैं याद रहूँ
कोई तो ऐसी वजह रहने देते हैं

तू मुझे कोसे मैं तुझसे शिकवा करूँ
चलो छोड़ो लबो पे दुआ रहने देते हैं

तू न मुझे देखे न मैं तुझे नज़र आऊँ
दर-ए-दीवारो का पर्दा रहने देते हैं

देख बुझा न दे वक़्त ये एहसास कहीं
प्यार कि शमा सीने में जली रहने देते हैं

अपने मिलने का ही तो सारा बवाल है
दरमियां तावील सा फासला रहने देते हैं 


____परी ऍम 'श्लोक'

"माँ" हर बात पर मुझको हिदायत देती थी....


"माँ" हर बात पर मुझको हिदायत देती थी
मैंने अक्सर कहा ही अब मैं बच्चा नहीं रहा

कहानियाँ परियो कि वो कश्तियाँ पानी में
सोन पापड़ी का नाम अब लच्छा नहीं रहा

आँखों में बड़े सपने हैं दिल में ज़बर जोश 
मैं अब माटी का खिलौना कच्चा नहीं रहा

निकल आया हूँ बड़ी दूर अपनी समझदारी में
मगर मेरे करीब "माँ" जैसा कोई सच्चा नहीं रहा

लो आज जब बच्चा बनने कि कोशिश बहुत कि
ज़माने वालो ने तरेर कर कहा अब तू बच्चा नहीं रहा

"माँ" मुस्कुरा के कहती है सुधर जाएगा बच्चा है
खाला कहती है कि मैं दूध पीता बच्चा नहीं रहा

जिंदगी फैसलों कि फसल है जो बोया वही काटा
अंजाम कब सोचते है 'श्लोक' अब बच्चा नहीं रहा


_____परी ऍम 'श्लोक'



 

Friday, September 12, 2014

"बड़ी गौर से सुनते है वो अक्सर मेरी बाते"

 
बड़ी गौर से सुनते है वो अक्सर मेरी बातें
जिन्हे हर बात पर ऊँगली उठाना अच्छा लगता है
 
खबर है की लहरे आकर गिरा देंगी आशियाँ मेरा
साहिल पर फिर भी घर बनाना अच्छा लगता है
 
जब हम निकल आएं है वक़्त से बहुत आगे
फिर आज वो बिछड़ा ज़माना अच्छा लगता है
 
कमरे में रखा है खाली गमला बिन फूलो का
तेरी यादो से पूरा घर महकाना अच्छा लगता है
 
वो हकीकत में ठहर जाएँ हम ये सोचे भी कैसे
उन्हें सपना बनके नींदों में आना अच्छा लगता है
 
अपनी ग़ज़ल के अल्फाज़ो को दोहराने से भी ज्यादा
'श्लोक'  को तेरा नाम गुनगुनाना अच्छा लगता हैं
 

___________परी ऍम 'श्लोक'

Thursday, September 11, 2014

"ये मेरी आखिरी इल्तेजा है तुमसे "

तुम जा रहे हो तो जाओ
छोड़कर ये दर्द सारा
मेरी तन्हाइयो के पहरेदारी में
मैं नहीं रोकूंगी तुम्हे

मगर
ये मेरी आखिरी इल्तेजा है तुमसे

फिर न लौटना कभी
मरे हुए मेरे ख्वाबो को
छूकर जगाने के लिए
फिर से मेरी रूह को
किसी एहसाह से भिगाने के लिए

हाँ !
मैं अपने दिल के टुकड़ो को
समझा दूंगी 
कि तुम तसव्वुर थे मेरे...
ख्याल थे मेरे......
हकीकत कि ज़मीन से
उखड़े हुए हैं पाँव जिसके
जिसके साये में बेवजह
महफूज़ समझ लिया खुद को मैंने

और ...........

इस झूठ को दोहराती रहूंगी
जबतक धुंधला के गायब न हो जाए
तुझे पाने...खोने का एहसास
और
तेरे कहीं होने का यकीन तक !!!


________परी ऍम "श्लोक"

 

Wednesday, September 10, 2014

"संगम"


तुम बिन

कैसा चार... धाम ?
और
कैसा गंगा-यमुना का नहान ..
 
मिल जाएँ जहाँ
मैं _तुम
और
प्रेम .....

प्रियतम

मेरा वहीं है
संगम स्थान  !!


_____परी ऍम 'श्लोक'

"आइना हूँ टूटा सा"

जैसे मैं कोई
आइना हूँ टूटा सा
चुनकर जोड़ती हूँ
मगर मिलता नहीं मुझे
मुकम्मल वज़ूद अपना
शायद
कोई अहम हिस्सा
बहा ले गया है बयार

और
अब ये सूरत है कि ...

कुछ दारारो से पड़े हुए दाग हैं
कुछ खरोच हैं वक़्त के नाखूनों के 
कुछ हिस्सा लापता है

किसी पत्थर का ये एहसान है कि ....

ये आइना तो बस अब
टुकड़ो में जिन्दा है !!

________परी ऍम 'श्लोक'

Tuesday, September 9, 2014

"तब जिंदगी एकबार फिर से रुक जाती"

मन की दीवारो पर
उतर आती सीलन
नाकामियों की पपड़ियाँ
फिर बिगाड़ देती
कोशिशों का चेहरा
थोड़े-थोड़े लम्हों से
हाथ पसारे माँगती
खुशियों की वजह
पर आसान कहाँ था ?
जो चाहूँ वही मिलना मुझे
हँसना चाहती जब भी
तेरी याद का झोंका
जलता तिनका लाकर कोंच जाता
तर-बतर हो जाती आँखे
धकेल देती उसी दुर्दशा में
जहाँ से निकलने को
पार किया था मैंने
उमड़ा हुआ सैलाब
बेहिसाब दर्द का...

होता फिर से
इस तड़प की भभक से
भावनाओ के सिलैंडर में विस्फोट
और
खुद के साथ किये हुए
समझौते की पोलपट्टी खुल जाती
काया फिर से पलट जाती
वो राख फिर उठ जाती 
साँसे चलती मगर
जिंदगी एकबार फिर से रुक जाती!!!


 ________परी ऍम 'श्लोक'
 

Monday, September 8, 2014

"ऐसे में इंसान कविता नहीं लिखता"

साफा न हो अच्छे रिश्तो का
कमीज खुशियो की चिथड़ी हो
जब मेहनत करके भी
पूरा न कर पाये घर खर्च 
संगिनी बिस्तर पर बीमार पड़ी हो 
कर्ज में डूबा हो गर्दन तक
बच्ची भूख से तड़प रही हो

ऐसे में इंसान
कविता नहीं लिखता
बल्कि उनकेरता है
स्वयं की संतुष्टि के लिए
पृष्ठभूमि पर अपनी ही आत्म कथा
घुमावदार शब्दों में

ताकि
अकेले ही जो वो
तमाम तकलीफो से जूझ रहा है
निकाल सके उसकी भड़ास
और
आगे फिर से सामना
करने के लिए तैयार हो सके
नए दिन के साथ आने वाली
नयी मुश्किलो के लिए !!


__________परी ऍम 'श्लोक'
 

Saturday, September 6, 2014

जाने कैसे ?




 














हालातो की
गर्म हवाओ के
थपेड़ो से सूख कर
जम गया था
हृदय में बहता
खूबसूरत एहसास

जाने कैसे ?
तेरे छू भर लेने से
वो
उफान मचा गया !!

_________परी ऍम 'श्लोक'
 

Friday, September 5, 2014

"तरस के रह गयी"

लाख बरसी आँखे
धोती रही इससे
इच्छाओ का रक्त
जाने कितने ही रूमालों को
टपकता दरिया बना दिया

लेकिन मन पर
छायी हुई पीड़ाओं की
काली स्याह घटायें
अब तक नहीं छटी
हु-बा-हु है आज भी

और
भोर के सूरज की
इक नन्ही रोशनी भरी
मुस्कान को
मैं बस
तरस के रह गयी !!

_________परी ऍम 'श्लोक'

मेरे विचार इन पन्नो पर

मेरे विचार इन पन्नो पर
शब्दों में जड़ कर 
बारूद की तरह
रह-रह कर दबा आती हूँ
ताकि जब भी कोई
इस जमीन पर कदम रखे 
इक-इक करके विस्फोट हो
ठीक वैसे जैसे
कई जहरीले हकीकतों को लिखते हुए
मेरी मनोदशा होती है
जैसे मेरे हाथ मेरी रूह कंपकपा जाती है
भस्म हो जाए उस आग में
वो खूंखार जानवर
जिसने मानवता को निगल लिया
और मानव की खाल को
खुद ओढ़े हुए बैठा है
मैं इसके जागने से पहले ही
इसे मार देना चाहती हूँ
चाहती हूँ की
मेरी कलम की नोक से 
इतनी दहशत फ़ैल जाए कि
भेड़ियो कि असंवेदनशील ये नस्ले
इंसान के शरीर के भीतर ही
आत्मदाह करले
ऐसी विलक्षण बुराइयो का
अंत भयावह हो जाए
और जिनमे अभी शेष है मानवता
वो इस विस्फोट से
जला ले क्रांति कि मशाल
फैला दे इतना उजाला कि
हर जर्रे में भी देखने कि ताकत आ जाए
हर बुराई से मुकाबले कि हिम्मत आ जाए
नेक बदलाव चाहती हूँ
और नेकी में दम तोड़ते साहस को
जिन्दा करना चाहती हूँ   !!

_________परी ऍम 'श्लोक'

Thursday, September 4, 2014

अनुभूति (2)

 
बेहद खुशगवार 
हो गया मौसम

देखो .....
भीग गयी मैं भीतर तक
इस रिमझिम रुनझुन फुहार से
कितने हरिया गए तुम भी
धुल कर इस पावन बौछार से

लेकिन
फर्क बस इतना है कि

इस बार ये बूंदे
बारिश की नहीं 
बल्कि
अनुभूति है प्रेम की

जिसने दे दिया है
जीवन को
इक नया अर्थ  !!!

_______परी ऍम 'श्लोक'
 

Wednesday, September 3, 2014

झूठ की गोला बारी हो गयी......

झूठ की गोला बारी हो गयी
सच की डिब्बी खाली हो गयी

लोगो के संग हुआ गज़ब हादसा
दिल छोटा लम्बी गाड़ी हो गयी

नोन रोटी है भई अपना साथी
महंगी जबसे तरकारी ही गयी

काम किसके लिए है करना
अब नौकरी सरकारी हो गयी

नफरत बड़ा बटोरा मन में की
हार्ट में कई बीमारी हो गयी

हराम के खाने की आदत में
हर हरकत में गद्दारी हो गयी

__________परी ऍम 'श्लोक'

सुन.........


सुन मेरे दिल की बाते सुन
सन्नाटो की तेज आवाज़े सुन

अपने हाथो में हाथ थाम कर 
फिर आहिस्ता से धड़कन सुन

आ जा चाँद रात में छत पर
संग मेरे इंद्रधनुषी सपने बुन

अनुभूतियों के समंदर तट से
तू भी बेशकीमती मोती चुन

कल का क्या हो पता नहीं
समेट ले हरपल हसने के गुन

मुट्ठी में बंद करले ये खुशियाँ
गम को अपनी उंगली पे गिन

तुझसे प्रीत लगा के गूंजी
हवाओ में बांसुरियों के धुन

हर मौसम हुआ कितना सुहाना
भाये हैं अब बारिश की बुंद

जीवन कितना सरल हो गया
खिलकर जैसे कमल हो गया
तुझको पाकर स्वर्ग मिला
आशाओ को जैसे अर्द्ध मिला  

तेरे संग आसानी से कट गए
मुश्किल के जो आये दिन 

__________परी ऍम 'श्लोक'

Tuesday, September 2, 2014

"पता है तुम्हे कितने खूबसूरत सपने सजाये थे"

पता है तुम्हे कितने खूबसूरत सपने सजाये थे
छोड़ के बाबा का घर जब तेरे घर को आये थे..
मेहंदी के खुश्बुओ से महक गयी थी मेरी दुनियाँ
सिन्दूर के रंग दिल की वादियों में उतर आये थे..
गुलाबी मेहवार खुशियो की वजह बन गयी थी
मंगलसूत्र के झूले में हम आसमान तक घूम आये थे..
चाँद मेरे माथे की बिंदिया में बसा हुआ नूर था
चमकते सितारे सारे मेरे आँचल में सिमट आये थे..
बाबा की इस बात का शिकवा भी नहीं किया हमने
उन्होंने विदा करते हुए कहा कि हम जन्म से पराये थे..
तुम्हारे लिए छोड़ दिए सारे खिलौने घर आँगन अपना
बचपना सारा मायके की गलियो में भूल आये थे..
तुम्हारी हसरतो में एक गुड़िया से पत्नी बन गए
हर फर्ज हमने अपने बड़े सलीखे से निभाये थे..
.................
मगर फिर टूटने लगे हर दिन हम आईने की तरह
अरमान फूलो वाले राहो में कांटो से उभर आये थे
पांजेब की दिलकश छन-छन बन गयी बेड़ियां मेरी
सिन्दूर कि शक्ल में सपनो के खून माँग में सजाये थे
अँधेरे में नोचते रहे तुम पेशेवर आदमखोर की तरह
दिन के उजाले में लाख कोड़े मेरे पीठ पे बरसाए थे
दूध रोटी तुम खिलाते थे घर में पाली बिल्ली को
खाने को घास-फूस परस के मेरी प्लेट में ले आये थे
मैंने सोचा की भाग जाऊं अपने बाबुल के घर मगर
हम तेरे घर से क्या? अपने घर से भी ठुकराये थे....
तेरे घर में तेरी हिंसा को सहन करना मेरा नसीब बना
 तेरा कांधा अपनी अर्थी जैसे लकीरो में लिखा लाये थे
क्यूँ तुम भूल गए की इंसान हूँ मैं कोई सामान नहीं
खेलने को खिलौना नहीं तुम मेले से खरीद लाये थे
दर्द... मेरे एहसास, मेरे जज्बात में सुराख कर आये थे
बेदी की आग में अपना अधिकार हम राख कर आये थे
अब कैसी जीवन में इससे बत्तर अनहोनी होगी 'श्लोक'
सफ़ेद आँचल विवाह से नाम पर हम दाग-दाग कर आये थे

___________परी ऍम 'श्लोक'

Monday, September 1, 2014

वीभत्स सोच


"ये जो मैंने देखा है.. क्या तुमने भी देखा है??"


सूखे पत्तो को उनकी शाख से गिरते हुए
देखा है मैंने ज़मीर..इंसान में मरते हुए
 
कोई बच्चा ज़मीन पर तड़प के दम तोड़ रहा
देखा है उस वक़्त उसका वीडियो बनते हुए
 
छिपा के मन का शैतान रक्षा करने निकले जो
देखा है ऐसे रक्षको को वर्दी शर्मशार करते हुए
 
देखा है चौराहो पर आवारा लड़को का झुण्ड मैंने
देखा है लड़कियों को बड़ी सहम कर चलते हुए
 
देखा है घर कि इज्जत को दो रोटी के लिए
बंद कमरे में पैसो के इशारो पर उतरते हुए
 
देखा है कुछ इंच ज़मीन के लिए बेटे कि खुदगर्जी
मरे बाप के अंगूठे का निशान दस्तावेज पर उतरते हुए
 
पहले तमाशा देखते हैं बाद में मोमबत्ती जलाते हैं
उर्फ़ देखा है लोगो को इस फैशन में भी ढलते हुए  

देखा है नन्हे बच्चो का बचपन मजदूरी वाला
देखा है गरीबो को फूटपाथ पर सड़ते हुए 
 
देखा है योजनाओ का प्रभाव भी मैंने
देखा है इसके नाम पर जिंदगियो को ठहरते हुए
 
देखा है अनपढ़ों कि भर्ती घूस भर भर के
देखा है भविष्य को अंधी व्यवस्था पर सूली चढ़ते हुए
 
देखा है लाखो लीटर दूध पत्थर पर चढ़ते हुए
देखा है नन्हे बच्चे को भूख से मरते हुए
 
देख है ज़रूरतमंदों को ठेंगा दिखाने वालो को
मंदिर में किसी मूरत का शिलान्यास करते हुए
 
______________परी ऍम 'श्लोक'

Sunday, August 31, 2014

क्या सच में तुम ??

तुम्हारे जुल्म-ओ-सितम ने
तुम्हारी फरेबियत ने
तुम्हारे हीन..क्रूर कृत्य ने
तुम्हारी वहशी नीयत ने
तुम्हारे भंगी सोच ने
तुम्हारे अहम के चलचित्र ने 

तुम्हारे पुरुषार्थ के अर्थ को
शून्य कर दिया है

ऐसे में
तुम जब बात-बात पर
बार-बार कहते हो
कि तुम पुरुष हो
मुझे लगता है
जैसे कोई
किसी मुर्दा इंसान के
जिन्दा होने का
दावा कर रहा है !!!

___________परी ऍम 'श्लोक'

Saturday, August 30, 2014

जाओ लगाती हूँ प्रताड़ना के अध्याय पर विराम!


आखिर कब तक
ताना मारोगे
धमकी दोगे
अपनी बेतुकी बात से
डराओगे मुझे
"ज्यादा बोलेगी तो छोड़ दूँगा..
ऊँची आवाज़ में बात किया तो
भगा दूँगा घर से
अगर कल नहीं आई
मायके में ही रहना
ता-उम्र छोड़ दूँगा..
खाना ढंग से बनाया कर
वरना भेज दूँगा तेरी माँ के पास
तुझे छोड़ दूँगा..
सड़क पर भीख मांगेगी
अगर मैं तुझे छोड़ दूँगा..
चाहे मैं मारू या पीटू
जो भी गति बनाऊँ
तुझे सहना ही है
वरना छोड़ दूँगा..
सुबह और शाम ...
बस यही कहते हो
छोड़ दूँगा..छोड़ दूँगा...छोड़ दूँगा
आह !
बस बहुत हुआ
अब तुम्हारे इस धमकी को
यहीं पर ख़त्म करती हूँ
तुम्हारी तकलीफ का यही अंत
मेरा भाग्य यही से बदल लेती हूँ
इस पिंजरे को तोड़ देती हूँ
अँधेरा मिटा देती हूँ भय का
बस अति हो गयी है

तुम क्या मुझे छोड़ोगे?
मैं ही तुम्हे आज़ाद करती
जाओ मुझे
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने कि
अब नौबत नहीं आएगी
बस

तलाक ... तलाक ... तलाक !!!

_____________परी ऍम 'श्लोक'


(मैं उन औरतो से ज़रूर गुजारिश करती हूँ कि अपराध को सहने वाला भी बड़ा अपराधी होता है मैं बस इतना कहूँगी अगर दम है तो हवा का रुख मोड़ दो या फिर इस हवा के साथ बह जाओ..या फिर ठहर जाओ .. ख़त्म करो घरेलु हिंसा का प्रचलन .. अहसास करो तुम केवल दुसरो के सकून के लिए नहीं .. बल्कि खुद भी सकून भर जीने के लिए बनी हो)

Friday, August 29, 2014

काश !

काश !
प्यार के
इस हसीन सफर में
कहीं कोई साइन बोर्ड होता
जिसमे दर्शाया गया होता
कि बस अब...
इससे आगे नही
सीमा समाप्त ....
समय कि रेत पर
जैसे के तैसे बने रहते
पैरो से छूटे हुए छाप
कोई हवा इसे न मिटाती कभी

तो शायद !
बच पाने कि कोई संभावना
अभी शेष रहती
और मैं लौट पाती
तुम्हे
पूरी तरह से भूल कर 
उसी अल्हड़ जिंदगी में
छोड़ आती
वो चुभन...
वो जलन....
वो बेक़रारियां.....
मन के नक़्शे कदम पर
शुरू किया हुआ
अध्याय..
वही पर ख़त्म करके

और
फिर वहीं से शुरू करती मैं
जीना और मारना
दोनों ही मेरे अपने लिए !!!

_________________परी ऍम 'श्लोक'

"हर बार"

 
हर बार तुम्हारी यादें अपनी हद तोड़ती हैं
 हर बार इस तूफ़ान की रौ में मैं बह जाती हूँ
 
हर बार मैं दिल की कुण्डी पे ताला जड़ती हूँ
  हर बार बेचैन होकर इसे खुद ही खोल आती हूँ 
 
हर बार रोकती हूँ अपने जज्बात तेरे लिए
हर बार अपने ही तरकीबों से दर्द पाती हूँ
 
हर बार सुबह समझ के तेरी ओर बढ़ती हूँ
हर बार शाम को थकहार के लौट आती हूँ
 
जब तेरे प्यार में भीग जाने की आरज़ू होती हैं
मैं तपती ज़मीन सी इक बूँद को तरस जाती हूँ
 
  हर बार जब अपने आईने से नज़रे मिलाती हूँ
इन आँखों के दरख्तो पर तुझे ही पाती हूँ
 
जैसे ये सारे नज़ारे तेरे हमशक्ल हैं 'श्लोक'
जिधर भी देखूं बस तेरा मेला लगा पाती हूँ
 
बस फिर मेरा कुछ कहाँ रहता हैं हकदारी को
तेरी इक झलक से मैं रूह तक लुट जाती हूँ
 
 
____________परी ऍम 'श्लोक'

"जो निशां मैं तेरे दिल-ओ-जहन पे छोड़ आई थी"


 
हर ज़र्रा रोया था हर शब मैं बोखलाई थी
मैंने गिन-गिन के तारे तनहा रात बितायी थी

बड़ी मुश्किल से तुझको भुलाया करती 'श्लोक'
मगर हर दफा तेरी याद दबे पाँव चली आई थी

मेरी जात से जुड़ने का तेरा इंकार भी रहा था
फिर भी तेरी रूह मेरे खातिर ही छटपटाई थी

शायद तू वो मिटाने में आज तक नाकाम रहा
जो निशां मैं तेरे दिल-ओ-जहन पे छोड़ आई थी

__________परी ऍम 'श्लोक'

Thursday, August 28, 2014

इन रिश्तो में...


इन रिश्तो में खींचातानी है
इन रिश्तो में बेईमानी है
इन्ही रिश्तो की मण्डी में
हर आँख में भरा सुनामी है
इन रिश्तो से मैं क्या माँगू?
हर इच्छा पर बदनामी है
रिश्तो का दम भर भर के
करते हरदम मनमानी हैं
रिश्तो की इस रासलीला में
कहीं राधा कही मीरा दीवानी है
रिश्तो के इस कुरुक्षेत्र क्षेत्र में
अपनों ने अपनों से ठानी है
दिल में खंज़र जितना तेज़
उतनी ही मीठी इनकी बानी है  
खून का रिश्ता यूँ खून पिए हैं
जैसे दरिया का बहता पानी है
हिस्से में आएगी दो गज ज़मीन
फिर भी चाहत आसमानी है
इक दूजे के सीने पर चढ़ कर
सबको बिल्डिंग बनवानी है
पैसे पैसे का नाम जपे हैं
प्रेम की तिजोरी खाली है
करके बेटी का सौदा कहीं पर
फिर बाप ने दारु पी जानी है
साथ जन्मो का वादा करके
साथ दिन में आफत आ जानी है
मुझसे वफ़ा की बात न कर
ये बाते तो सदियों पुरानी है
रिश्तो की ये दशा देख कर
मुझमे पल पल बढ़ती हैरानी है 
इन रिश्तो में भी चैन नहीं
इनके बिना भी दुनिया वीरानी है


_____________परी ऍम 'श्लोक'

ज़रा सा और .......


सुनो ना...
मुझसे सुला करलो

बहुत दिन हुए
इस लड़ाई को

तुम कहो तो मैं
मांग लेती हूँ माफ़ी
उस तरह
जिस तरह से
तुम्हे संतुष्टि हो जाए

तुमसे दूर रहकर
भला क्या मिल जाएगा मुझे
बस जान निकलती है
लम्हा-लम्हा....

तुम भी न हट छोड़ दो
जिंदगी का क्या पता
कल रहूँ या न रहूँ मैं
जाने कब
बुलावा आ जाए मौत का
तुम्हारा सारा हट ..
धरा का धरा रह जाए
फिर लौटूंगी न मैं
चाहे लाख आवाज़ देना
न ही ये मौसम आएंगे

आओ इस बारिश
मिलके खूब भीगते हैं
ठण्ड से उठती
कपकपी में हिलते होंठो से
मिटा देते हैं सारे शिकवे
करते हैं नज़रो से संवाद

आओ न ..........

जी लेती हूँ तुझमे मैं
ज़रा सा और_______

तू भी जी ले मुझमे
ज़रा सा और _______

मेरे पास है जिंदगी की हद
बस....
 ज़रा सा और........!!
 

_______परी ऍम 'श्लोक'

Wednesday, August 27, 2014

"मेरी जीस्त का गहना"



**** जब से मोहोब्बत में तेरा हाथ थामा है मैंने ***
**** दर्द मेरी जीस्त का गहना बन गया है 'श्लोक' ***
 
 
_______परी ऍम 'श्लोक'
 
 
 

"रेत की तरह"

 
****तुम्हे पाकर मुट्ठियाँ बंद कर ली थी हमने 'श्लोक' ****
******मगर नसीब से रेत की तरह तुम फिसलते चले गए
!!*****

__________परी ऍम 'श्लोक'

"अतीत कभी मरता नहीं"

अतीत को मारने की
लाख कोशिश की जाए
मगर..
सच तो यही है कि
अतीत कभी मरता नहीं..
आजीवन पीछा करता है..

चौंकाता रहता है
अपनी काली परछाई से..
भय में घोले रहता है
हर सुन्दर सपने कि नीव को..
वक़्त वक़्त पर अपना
जहरीला डंक मारता रहता है
सान देता है
पीड़ाओं के अंगारो में
पड़ जाते हैं फफोले
वर्तमान के जिस्म पर
फिर इसके दाग
भविष्य में
कभी नहीं छूटा करते
चाहे कितनो ही
विलाप के साबुन से धोया जाए
या
झूठ के सुनहरे चादर से
ढक लिया जाए

अपने पंजो में
दबोच ले जाता है ये जिन्नाद
हर ख़ुशी...हर मुस्कान
और फिर से सामने लाकर
खड़ा कर देता है
वही मंज़र....वही दशा..
एक लम्बे संघर्ष के बाद
जिससे निकल कर हम
वर्तमान के गुलशन में प्रवेश करते हैं

बना देता है
मन का हर हिस्सा उजाड़
जीवन को सूखे पत्ते सा झाड़ देती है
बेजार जमीन पर
जहाँ सुख कि हरियाली कि
कोई संभावना नहीं बचती 
और फिर
केवल भटकना और ठोकर ही 
नियति बन जाती है !!

_______________परी ऍम 'श्लोक'

Monday, August 25, 2014

"इस तरह चाहो"


कहें तो कहें कैसे ?


राज़ दफ़न है सीने में
जो कहना भी जरुरी है
मुझे पूरी भी करनी है
वो जो दास्तान अधूरी है

मगर कहें तो कहें कैसे ?

तू मशगूल है अपने मसले में
मैं अपने दिल से आहत हूँ
सोचती हूँ की तू ही कहदे
की मैं तेरी आखिरी चाहत हूँ

बस इसी ताका-ताकी में 'श्लोक'
रह जाते है वाजिब एहसास
तुमसे साँझा करने को
और फिर अपने जज्बात
तसल्ली से कहने को
ढूंढती हूँ तुम्हारे साथ
बेफिक्री के चंद लम्हे

मगर कहें तो कहें कैसे ?

कभी वक़्त तेरे पास नहीं
तो कभी वक़्त मेरे पास नहीं !!

____________________परी ऍम 'श्लोक'

"तेरा बिछड़ना बड़ा दुःखदायी था"

जैसे कोई लूट गया हो जहान मेरा
तेरा बिछड़ना बड़ा दुःखदायी था

तेरा ही नाम था लबो पर मेरे
और अश्को से मचा तबाही था

रात तड़पी और बहुत मैं चीखी
मगर दर्द का कहाँ सुनवाई था?

मत पूछो कि कैसे गुजारे ये दिन
जिंदगी में न रंग न रानाई था

कोई मंज़िल न रही फिर बाकी
हर राह-ए-मोड़ पर तन्हाई थी  

यही सोचा था समझा लूँगी खुदको
कि मेरा सनम.. बड़ा हरजाई था

दिल से फेकने के तेरे जुर्म का
मेरा हर लम्हा दे रहा गवाही था

फकत .....
अफ़सोस रहा तो बस इस बात का मुझको

तुझे देने को मोहोब्बत के सिवा
मेरे दामन में सज़ा नही था
वरना दिल तोड़ने से भी बुरा
इस ज़माने में दूजा गुनाह नही था

__________परी ऍम 'श्लोक'

Saturday, August 23, 2014

"सबके भय से मेरे साहस को हवा मिलती है"

मैं आज़ाद हूँ
कोई बंदिश नहीं मुझपे
मुझसे कोई सवाल तलब नही करता
मेरी किसी को जवाबदेही नहीं
हूँ तो मर्द ही न
बेटा हूँ तो कभी किसी का पति
दाब रहता है मेरा
माँ सोचती है मैं बच्चा हूँ
बीवी समझती है मैं शरीफ
आ... हा..
यही तो विडम्बना है
बहुत बड़ी भूल है इनकी
मुझे अपने मनसूबे को अंजाम देने में
इनलोगो का यही अन्धविश्वास
बहुत काम आता है
किसी को पता ही नहीं
कभी बस में ..कही मेट्रो में ..
कभी खाली सड़क..कभी भरा बाजार
कहीं भी उतर आता हूँ मैं अपनी नीचता पर 
घर से बाहर मैं बिलकुल
खुले सांड कि तरह होता हूँ
लाल कपड़े सी
लड़कियों कि खुशबू सूंघते ही  
ढेरो संवेदनाओ का संचरण होता है मुझमे 
हार्मोन से खिंचता हूँ
लड़की दिख जाए तो
जो मुँह में आये बकता हूँ
मैं किसी से उम्र नही पूछता
क्यूंकि है तो स्त्री ही न
और मेरे लिए वो बस देह है
जिसे देख कर मैं बउरा जाता हूँ
बस सीधा छेड़छाड़ करता हूँ
मन में आये तो
इससे भी पार जाता हूँ
मुझे पाना होता है
और मैं पा लेता हूँ स्त्री को
कभी बल से तो कभी छल से
जब कोई मेरे आगे
न करे विरोध करे
तो झल्लाता हूँ
कभी जान से मार देता हूँ
कभी तेज़ाब डाल देता हूँ..
मुझे पसंद नहीं
कोई स्त्री मुझपे चीखे
या मेरी मंशा के आड़े आये
जो करुँ चुपचाप सह ले
अपना भाग्य बना ले इसे
जानते हो
मेरे साहस को कितनी हवा मिलती है
जब मैं कोई घिनौना काम करता हूँ
लोग केवल तमाशा देखते हैं
कोई बोलता नहीं
नपुंसक है कायर है सब
और मैं सबसे बलशाली
जिससे सब खौफ खाते है
लगता है इस बात से अनभिज्ञ है वो सब
ऐसे ही उनकी बेटियां भी आय दिन
हमारे द्वारा उत्पीड़न से गुजरती हैं
बेवकूफ लोग
जब तक ऐसे रहेंगे
हम जैसे हैं वैसे ही करते रहेंगे !!!


____________परी ऍम 'श्लोक'


 

Friday, August 22, 2014

"तुम और तुम्हारे मापदंड अपने पास रखो"

तुम और तुम्हारे मापदंड
अपने पास रखो
मैं कोई बाजार में बिकती चीज़ नही
जिसकी सौदेबाज़ी करने आये हो
और लेकर चिटठा खड़े हो गए हो
ये आता है वो आता है
मुझे ये पसंद है वो भाता है
तुम्हे ये सब करना होगा
नहीं तुम्हे ये सुधारना होगा
ऐसा बनना होगा
ऐसा ही करना होगा

उर्फ़
मेरे बस की बात नहीं
मैं तुम्हे जानती ही कितना हूँ
और क्यों तुम्हारे मापदंडो पे
एकदम सटीक बिठाऊँ खुद को
अभी तुम्हारे लिए
ऐसी अनुभूति भी तो नहीं
कि तुम्हारे हिसाब से ढाल लूँ खुद को
तुम्हारे साथ बंधना
मेरी कोई मज़बूरी नहीं
मैं कोई बोझ नहीं
अपना जीवन यापन
अकेले भी कर सकती हूँ
किसी पुरुष का जीवन में होना
इतना भी अनिवार्य नही
मैं तो बस इस परंपरा को
सम्मान देती हूँ
किन्तु ये मेरी निर्बलता नही

तुम मुझे
अपने बैडरूम का सामान समझ के
मेरी हसरतो को खिलवाड़ समझ के
अपनी इच्छाओ को लादने की गलती न करो
वरना यदि मैं अपनी इच्छाएं बताउंगी
तो तुम्हारे पास अपने लिए
उन खूबियों को खरीदने को
तुम्हारे पैसे कम पड़ जाएंगे

मुझपर ये तुम्हारा कोई एहसान नही है
कि तुमसे नज़रे झुका के बात करूँ
सिन्दूर और मंगलसूत्र डाल कर
तुम्हारे इशारो पर नाचने का
बन्दर नही ले कर जा रहे हो तुम
जिस रिश्ते में मुझे बांधने को तुम आये हो
वो समर्पण..विश्वास..प्यार और समझ का रिश्ता है
कोई सौदेबाज़ी नही
और न कोई एहसान
जितनी ज़रूरत मुझे तुम्हारे साथ और वफ़ा कि है
उतनी ही ज़रूरत तुम्हे मेरे साथ और वफ़ा कि है

बेहतर होगा
मापदंड लादने और अपेक्षाएं रखने से ज्यादा
इक दूसरे को समझा जाए
सूरत आंकने से पहने
सीरत कि खूबसूरती को जाना जाए
ताकि जीवन का ये मुश्किल सफर
यादगार..आसान और नायाब बनाया जा सके !!!


_________________परी ऍम 'श्लोक'





याद है तुम्हे ?


Thursday, August 21, 2014

पर कभी-कभी ....

समझ नहीं आ रहा था
किसको ज्यादा तवज्जु दूँ
भाई के खिलौने के टूटने को
या किसी अद्भुत
सपने के पाश-पाश होने को
चुनाव बहुत मुश्किल हो जाता है
जब भावनाओ के कैनवास पर
कोई मनचाहा
चित्र उभर जाए तो फिर
लेकिन जब जिम्मेदारियां
कांधो पर चढ़ बैठती हैं
तो अपनी ख़ुशी कहीं दब जाती हैं
हम खो जाते हैं इस गुबार में
नज़र आता है तो बस
उन अपनों कि तमाम ख्वाइशें
जिन्हे पूरा करने में
अलग ही सकून का अनुभव होता है
और जिनके मुस्कान के झरनो में 
धुल जाते हैं हर अवसाद
परन्तु कभी-कभी
अफ़सोस पनप जाता है
जब किया हुआ समर्पण
अपेक्षाओं कि इस बड़ी मण्डी में
बेभाव... बेकार....रह जाता है
जिनको पूरा करते हुए
जाने कितनो ही
आरज़ूओं को
गिरवी रख दिया गया हो !!


_______________परी ऍम 'श्लोक'
 

Wednesday, August 20, 2014

'समाज के महाखलनायको बताओ मुझे'

आखिर क्यों पापा
मैं आपके लिए सिर्फ
इज्जत की पगड़ी बन के रह गयी
जो मेरी मर्जी की बात आते ही
अक्सर उछल जाया करती रही
क्यों माँ मैं आपके लिए
आपके संस्कारो और आदर्शो की
मात्र ओढ़नी सी रही
जैसे मेरी चाहते कोई कांटा हो
जिसमे में ये ओढ़नी फस के
बार-बार फट जाया करती रही
भाई तुम तो मेरे रक्षक थे न
जिसे मैंने कई वर्षो तक
भाई बहन के प्यार का साक्षी
पवित्र धागा बाँधा था
फिर कैसे रक्षाबंधन के धागे को
मेरे लिए
कभी फाँसी ..कभी गोली,,,कभी जहर,,
तो कभी चाक़ू छूरी बनाया तुमने
प्रेम करना बुरा तो नहीं
आपने ही तो सिखाया था
प्यार का महत्व जीवन में
तो फिर बस यही तो किया मैंने
सिर्फ प्रेम अपनी मर्जी का
जीवन साथी चुनने का साहस
नहीं आपकी नज़र में ये दुस्साहस है
बेशक बिलकुल नहीं जाना धर्म..जात....औकात
प्रेम करने से पहले ..
और आज मैं आपके लिए अपराधी बन गयी
सिर्फ एक अनुभूति का पनपना मेरे मन में
आपके नफरत का सबब बन गया
सब कुछ एक क्षण में परवर्तित हो गया
और आप सबने मिलके
रिश्ते को तार-तार कर दिया
मुझे मार कर लटका दिया
चौराहे पर
छीन लिया मेरे जीने का अधिकार
आखिर क्यों
और फिर कायरो कि तरह
अपनी काली करतूतो पे फेरते रहे
झूठे आंसुओ का रुमाल
लेकिन मुझे बताओ तुम
समाज के महाखलनायको
जलीलो ... असंवेदनाओ के जहरीले साँपो
कि आज तुम्हारी पगड़ियों में
कितने नगीने लग गए
इस क्रूर कृत्य से उपरान्त
आज तुम्हे कितने लोग सलामी दे रहे हैं
कौन झुकाये खड़ा है तुम्हारे सामने सर
आइना लाओ निहारो अपने आप को
झुकाये सर खड़े होंगे
दुनिया के सबसे हारे हुए ..गिरे हुए..हिंसक इंसान
जिसकी आत्मा
जिन्हे बार-बार लगातार दुत्कार रही होगी
मुझे जवाब दो 
कब तक चलेगा
इस घिनौने अपराध का सिलसिला
परम्पराओ आदर्शो ,
शान और सम्मान के नाम पर !!!


___________________परी ऍम 'श्लोक'

"खामोश सदा"

अभी अभी
बटोर के संभली हूँ
ख़्यालों के फर्श पे बिखरी हुई
तुम्हारे यादों की
झिलमिलाती मोतियाँ
और बाँध के रख ली है पोटली
फिर लिखने को
जज़्बातों से लदबद खूबसूरत इबारत
रात की तनहा सुनसान लहरों पर
दिलकश लव्ज़ तलाश रही हूँ
ताकि रात को अहमियत मिल जाए
और मुझे निजात उन तमाम
बेचैनियों से
जो तुम्हारे आने से पहले
और तुम्हारे जाने के बाद
मुझे अपने गिरफ्त में रखने की
गुस्ताखी पर उतर आती हैं
ऐसे बेहाल हाल से
चंद शब मैं करार पाने को
जो अफ़साना बुन रही हूँ
तुम भी पढ़ना वो खामोश सदा
मेरी जुबां  ..मेरे लव्ज़ ...
और मेरे सुलगते एहसास हैं ये
सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे लिए !!!

_____________परी ऍम 'श्लोक'

दर्द मेरे हिस्से का

अचानक ही मानो
किसी ने जबरन घोट दी हो साँसे
और एक बार भी न पूछा हो
मेरी आखिरी ख्वाइश क्या है ?
जैसे उसे भय था कि
कहीं मांग न लू तुम्हे

मानो हालातों की चक्कियों में
डाल कर तुम्हारे लिए
तमाम जज़्बात लिए दौड़ती
धड़कनों को पीस डाला गया हो
और फिर किसी ताबूत में रख
दफ़न कर दिया गया हो
ताकि उसके चुरखनो के लबों से निकले
तुम्हारे नाम को दबाया जा सके

जैसे काटा जा रहा हो
जज़्बातों की नसों को आहिस्ता-आहिस्ता
और कोई बद से बत्तर खूंखार आवाज़
मेरी कानों का पर्दा फाड़
आत्मा में कील ठोक रहा हो

फट गया हो जैसे बादल
बह गयी हो उसमे सारी खुशियां
रह गया बचा हुआ दर्द का कंकड़ पत्थर

तुम्हारा मेरे हाथों को छोड़ देना
जिंदगी को कहीं किसी गुमनाम खायी में फेंक आया
मेरे हिस्से में आई हैं तो बस बेहिसाब तबाही
उम्र भर जिसकी भरपाई
कोई दिन....कोई तारीक नहीं कर पाया
और मैं सिर्फ
चेहरे पर हँसी कि चकती लगा कर
रिश्तो के बाजार में झूठ बेचती रही !!

______________परी ऍम 'श्लोक'

जान लो .....

जान लो
ये हकीकत
अक्सर
बेपर्दा रहे तो अच्छा है

तुम्हारी जिंदगी के
चूल्हे में  
मेरे वज़ूद का
ईंधन जलता है
और
उस पर सेंकती हूँ
मैं चाहतो की रोटी
आस का मक्खन लगा के
वक़्त को
चखाती रहती हूँ

ताकि वक़्त मेरी
चाहत की मांग करे
और
मेरी चाहत
तुम्हारे लिए
फिर कभी न ख़त्म न होने वाला
सिलसिला बन जाए !!



______________परी ऍम 'श्लोक'

तुम्हारे लम्स को छूकर ......


तुम्हारे लम्स को छूकर
उसकी खुश्बुओ में मैंने महसूस किया है
मोहोब्बत की गर्माहट.......
कभी इस आँच में सुलगता है तू
तो कभी इस तपन से जलती हूँ मैं ..

अनकही बातो के जंगल में
बेसब्री के तूफानों से शोर मचा
चुप्पियाँ तोड़ने से पहले
सो सवाल उठते-बैठते रहे
किसी भी करवट में
सकून का होना दुश्वार हो गया

खिलाफत धड़कनो ने भी कर दी है 
मेरी हुकूमत मेरी हकदारियां
मेरा ही दिल जब्त कर लिया तुमने

अब दिल तेरी सल्तनत है
और तू इसका सुल्तान  
तुम्हे महसूस करके
एहसास के फुव्हारो से
भीग जाती हूँ मैं रूह तक
बेरंग जिंदगी की शाखों में रोशनी
और कई रंग उतर जाते है

तेरा जिक्र कभी तन्हाईयो से करती हूँ
कभी बहती पुरवाइयो से
तुम मेरे सोच की अमीरी बन गए हो
एक ऐसा खजाना
जिसे न तो चुराया जा सकता है
और न मिटाया !!

_______________परी ऍम 'श्लोक'

Tuesday, August 19, 2014

"इक तलाश हैं मुझे भी"

मुड़ती गयी
चलती रही
बंद रास्ते अँधेरी गलियों के बीच
कभी किसी मोड़
तो कभी किसी चौक से गुज़रती रही

जिंदगी जैसे कोई तवायफ हो
खुशियाँ आई और बिखेर के जाती रही

रुकना फिर मेरी शान में नहीं
आदत रही अक्सर
तसल्लियों के टांको से
कटे-फटे आस को सिलने की
कांटे मेरी तकदीर का ओढ़ना-बिछौना रहे
रहा सवाल दर्द का
पत्थरो के सीने में उठी हलचल
मज़ाक का सबब हैं और कुछ नहीं...

मालूम नहीं मकसद
इस लव्ज़ से पहली बार रूबरू हूँ
मगर आखिर जीने कि वजह क्या हैं?
इन पहेलिओ की गर्माहट में
हल्का-हल्का सा महसूस होता हैं
कभी कभी

कि
शायद !
इक प्यास हैं मुझे भी
इक तलाश हैं मुझे भी !!


_______________परी ऍम 'श्लोक'